Gridih News: 54 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के पिंडरसोत पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय धीरोसिंगा में 54 छात्र-छात्राओं के बीच शनिवार को ई कल्याण द्वारा मिले साइकिल का वितरण किया गया। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण दास ने बताया कि कक्षा 8 में पढ़नेवाले 27 छात्र तथा 27 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम पर था। उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पंसस मुंशी वर्मा, शिक्षक मनीष कौशल, गोपाल दास, अजय कुमार, विनोद मंडल, वीणा देवी, अनीता देवी, मुकेश दास सहित कई लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अब वह दूरी का बहाना बनाकर विद्यालय से अनुपस्थित नहीं रहे और प्रत्येक दिन विद्यालय आकर अपनी पढ़ाई पूरी करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.