Gridih News: 45 फरियादियों की डीसी ने सुनीं शिकायतें
गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने चैंबर में जनता दरबार लगाकर करीब 45 फरियादियों की बारी-बारी से समस्या एवं शिकायतें सुनी। लोगों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक हित से जुड़े विभिन्न मामलों को डीसी के समक्ष रखा। प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ उन्होंने सुनी। संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का अवलोकन कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता के साथ-साथ निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों का पालन भी सुनिश्चित करें, ताकि लाभुकों को योजनाओं एवं सेवाओं का उचित लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार में डीएम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.