गिरडीह, सितम्बर 30 -- Gridih News: ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार लाखों रुपये पानी की तरह बहा रही है, लेकिन धरातल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अफसरों की कथित लापरवाही के कारण ये योजनाएं दम तोड़ रही हैं। इसका ताजा और बड़ा उदाहरण गांडेय प्रखंड की उदयपुर पंचायत में देखने को मिल रहा है। यहां करीब 4.20 लाख रुपये की लागत से बना 'पंचायत ज्ञान केंद्र' (पुस्तकालय) खुलते ही बदहाली का शिकार हो गया है। हैरानी की बात यह है कि पुस्तकालय बने ढाई साल बीत जाने के बाद भी स्थानीय युवाओं को यह तक नहीं पता कि उनकी पंचायत में ऐसा कोई केंद्र मौजूद भी है। कागजों में हाई-टेक, धरातल पर किताबें भी गायबपुस्तकालय की स्थिति वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचायती राज विभाग द्वारा स्वीकृत इस योजना के तहत पंचायत भवन के ऊपरी त...