गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय में जनमुद्दों को लेकर समाजिक कार्यकर्ता गौतम सागर राणा के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 38वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का आरोप है कि इतने लंबे समय से धरना चलने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। धरना के समर्थन में शनिवार को जमुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना मोड़ से जमुआ चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद एसरार आलम ने अधिक से अधिक लोगों से मशाल जुलूस में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की है। आलम ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जन मुद्दों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन आंदोलन को दबाने में सफल होता है तो भव...