Gridih News: 32 स्थानों पर दुर्गापूजा में सजेगा भव्य पूजा पंडाल, निगम का खाका तैयार
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: गिरिडीह। हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में दुर्गापूजा पर खास तरह की तैयारियां शहर की सरकार भी कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। शहर के कुल 32 स्थानों पर भव्य पूजा पंडाल बनेंगे। ऐसी सूचना पर नगर निगम सूची बनाकर पूजा पंडालों में साफ-सफाई, लाईट, सुरक्षा, शौचालय और पहुंच पथ को ठीक-ठाक करने पर लगी हुई है। गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा व डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने दावा किया कि दुर्गापूजा से लेकर दिवाली और महापर्व छठपूजा तक श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इससे पहले उपरोक्त समस्याओं को नगर निगम दुरुस्त कर देगी। कहा कि शहर में ऐसे 32 स्थानों की सूची बनाई गई है, जहां भव्य पूजा पंडाल बनेंगे। लिहाजा दुर्गापूजा से पहले इन स्थानों को विशेष सुविधाओं से जोड़ दिया जाएगा。 यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.