गिरडीह, अक्टूबर 10 -- मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय-सारिणी Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं सचिवों के साथ बैठक की। जिसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की संशोधित समय-सारिणी, लंबित नोटिसों के निष्पादन, पात्र नागरिकों के नए पंजीकरण, मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार व आगामी मेगा हेल्प डेस्क कैंप के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया, कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकरण से वंचित न रहे। जिले में वर्तमान में मतदाता सूची में कुल 1837007 मतदाता पंजीकृत हैं। कार्यक्रम के अनुसार, नो-मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिसों के निष्पा...