Gridih News: 30 एमएम की बारिश ने रोकी जनजीवन की रफ्तार
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सावन महीने की समाप्ति के बाद सोमवार को पूरे दिन रह-रहकर तेज बारिश हुई। जिससे शहर की सड़कें और गलियां पानी से लबालब रही। खेतों में फसलों को काफी फायदा हुआ है। इस दौरान शहर के फीडरों के कई इलाकों की बिजली बाधित रही। हालांकि हवा नहीं चलने के कारण कहीं पर कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन तेज बारिश से जनजीवन की रफ्तार रुकी रही। गलियों में निकासी की सुविधा सही नहीं होने के कारण कई घरों में पानी घुस गया। स्टेशन रोड, गांधी चौक, बड़ा चौक, बस स्टैंड रोड, चंदौरी रोड, झंडा मैदान सहित कई इलाके बारिश के पानी से भरा रहा। जिसमें चलने में लोगों को परेशानी हुई। सोमवार को पूरे दिन में करीब 30.1 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.