गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के खुट्टाबांध में शुक्रवार को जिप अध्यक्ष मुनिया देवी के आवास पर कुशवाहा संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 30 अगस्त को जिला कुशवाहा छात्रावास में आयोजित होनेवाली लवकुश जयंती को सफल बनाना और समाज के अधिक-से-अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष लवकुश जयंती 28 अगस्त को है, लेकिन उसी दिन रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण समाज द्वारा जयंती समारोह 30 अगस्त, रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जयंती समारोह के बाद उसी दिन शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। बैठक में शोभायात्रा में समाज के लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कुशवा...