गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में 29 अक्टूबर से राज्य स्तरीय सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज होगा। गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में 1 नवंबर तक चार दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। योनेक्स-सनराइज झारखंड स्टेट सब-जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक-बालिका) चैंपियनशिप कम सिलेक्शन ट्रायल 2026 में राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम को हुई। बैठक में आयोजन की तैयारियों, कोर्ट की व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधन और खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के साथ रेफरी...