गिरडीह, सितम्बर 20 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 22 सितंबर को कर्मा का त्योहार मनाया जाएगा। कर्मा का त्योहार बहनें अपने भाइयों के सकुशल रहने, स्वस्थय रहने और दीर्घायु रहने की कामना को लेकर करती है। कर्मा त्योहार को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने वाला झारखंड का एक प्रमुख प्राकृतिक महापर्व माना जाता है। इस पर्व का केंद्र बिंदु करम वृक्ष की डाली होती है। करम की डाली को पवित्र मानकर 'करम देवता' या 'करम राजा' के रूप में पूजा किया जाता है, जो युवावस्था, शक्ति और जीवन के प्रतीक हैं। यह भी पढ़ें- बड्स गार्डन में करम महोत्सव पर करमा गीत-नृत्य कार्यक्रमकृषि और फसल खेतों में जब धान और अन्य फसलें लहलहा उठती हैं। कर्मा त्योहार अच्छी फसल, वर्षा और कृषि की समृद्धि के लिए प्रकृति को धन्यवाद देने का ...