गिरडीह, सितम्बर 24 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। अनुमंडल एवं नगर पंचायत मुख्यालय होने के बावजूद सरिया प्रखंड की करीब दो लाख आबादी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है। स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में स्थानीय लोगों को इलाज के लिए निजी क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, करोड़ों रुपये की लागत से नया अस्पताल भवन बागोडीह में बनकर तैयार है, लेकिन अब तक इसका उद्घाटन नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Gridih News: 22 करोड़ का अस्पताल तैयार, फिर भी इलाज के लिए तरस रही दो लाख आबादीस्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ज्ञात रहे कि सरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। वर्तमान में एक होम्योपैथिक चिकित्सक और दो कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं चल रही है। कागजों पर एक एलोपैथिक चि...