गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: बिरनी। प्रखंड के तुलसीटांड पंचायत अंतर्गत मल्हो के इरगा नदी में लगभग 200 ट्रैक्टर मिट्टी डालकर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मल्हो निवासी जगन्नाथ यादव ने खेत काटकर लगभग 200 ट्रैक्टर मिट्टी इरगा नदी में डलकर नदी के एक चौथाई भाग को कब्जा कर लिया है। पूछे जाने पर यादव ने बताया कि मेरा खेत नदी में बह गया था। जिस वजह से हमने मिट्टी कटवा कर नदी में डाला है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नदी में मिट्टी डाले जाने से हमलोगों का खेत बह जाएगा। इसके अलावा यदि प्रशासन उनपर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे तो उनको देखकर और भी लोग अपना खेत कटवाकर नदी का अतिक्रमण करेंगे और इरगा नदी नाले में तब्दील हो जाएगा। यह भी पढ़ें- रातो बनी अभिशाप, उड़ाही, तटबंध निर्माण नहीं होने से खेती भी बर्बाद इधर मामले...