गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज की बैठक अनिल राम के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में महाराज चन्द्रवंशी सम्राट जरासंध की जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 नवंबर को बायपास रोड में जरासंध जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने एवं पूजा की व्यवस्था के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें रौशन कुमार को अध्यक्ष, सूरज राम को उपाध्यक्ष, मोहन राम एवं संतोष कुमार को सचिव, पवन कुमार एवं अमृत राम को उपसचिव, रोहित कुमार एवं संजय राम को कोषाध्यक्ष तथा धीरज कुमार एवं चन्द्रदेव राम को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, पप्पू राम, राजेश राम, बिक्की राम, विकास कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार, जितेंद्र राम, प्रीतम कुमार एवं श...