गिरडीह, अगस्त 14 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी बाजार में बिजली विभाग की चहारदीवारी तोड़कर व जमीन का अतिक्रमण करके दुकान खोलने और गुमटी लगानेवालों की अब खैर नहीं है। बहुत जल्द ही तिसरी बाजार स्थित बिजली विभाग की जमीन पर खोली गई दुकानों और गुमटियों पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। विद्युत सहायक अभियंता प्रदीप कुमार की लिखित शिकायत पर तिसरी थाना में विद्युत विभाग की जमीन अतिक्रमण कर दुकान खोलने और गुमटी लगानेवाले 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस सम्बन्ध में पुलिस-प्रशासन द्वारा तिसरी बाजार के लगभग 20 दुकानदारों को नोटिस देकर विद्युत विभाग की जमीन खाली करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: दूसरे दिन भी चला मननपुर बाजार में बुलडोजर, सड़क को कराया जा रहा अतिक्रमण मुक्त अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर पुलिस-प्रशासन द्...