गिरडीह, अगस्त 19 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर विभिन्न जनसमस्याओं एवं 14 सूत्री मांगों को लेकर समाजसेवी गौतम सागर राणा के नेतृत्व में 29 जुलाई से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरनार्थियों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। आंदोलन के दौरान अब तक प्रशिक्षु आइएएस एस. राज, खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो, बीडीओ एवं सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने धरनार्थी राणा से वार्ता की है, लेकिन वार्ता सफल नहीं रही। यह भी पढ़ें- Chapra News: गरीबों की समस्याओं के खिलाफ मजदूर यूनियन का प्रदर्शनजनसमस्याओं के मुद्दे मंगलवार को झामुमो नेता सह बेंगाबाद प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव एवं जमुआ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार यादव धरनास्थल पर पहुंचे और राणा से मुलाक...