Gridih News: 2.52 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: गिरिडीह। मुफस्सिल थाना में 02 करोड़ 52 लाख रूपये धोखाधड़ी किये जाने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय द्वारा कोर्ट में दायर परिवाद पत्र के आलोक में दर्ज की गई है। प्राथमिकी में रेड रोज फिलिंग स्टेशन के पीछे टुंडी रोड मोहनपुर निवासी तुलो राणा को नामजद एवं 8-10 अन्य अज्ञात व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया है। यह मामला रेडरोज फिलिंग स्टेशन में साझेदारी में उत्पन्न विवाद से संबंधित है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू में डीलरशिप के नाम पर 17 लोगों से 76.97 लाख की ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.