गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति में खड़े 16 ट्रकों की बैटरी की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि कुछ बैटरी झाड़ियों में फेंकी हुई मिली है। पचंबा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पचंबा पुलिस का कहना है कि अभी मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...