Gridih News: 15 बच्चों का मेडिकल कैंप में चेकअप
गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। एकता परिषद रांची ने गुरुवार को सिहोडीह भी सिटी हॉस्पिटल में मेडिकल कैंप लगाकर जन्मजात कटे होंठ और कटे तालू से पीड़ित बच्चों का चेकअप किया। जिसमें 15 बच्चों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। कैंप में बच्चों का निःशुल्क पंजीकरण कर लिया गया। बताया गया कि बच्चों का इलाज स्माइल केयर हॉस्पिटल में बिल्कुल मुफ्त होगा। अस्पताल के एमडी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति तुरंत भी सिटी अस्पताल से संपर्क करें और समय पर इलाज के लिए पंजीकरण कराए, ताकि मरीज को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। एकता परिषद के संयोजक रामप्रवेश ने कहा कि संस्था गरीबों की सहायता के लिये प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.