Gridih News: 14 सूत्री मांगों को लेकर 66वें दिन भी धरना जारी
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर 14 सूत्री मांगों को लेकर समाजसेवी गौतम सागर राणा के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 66वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरना स्थल पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। विनय शर्मा ने कहा कि धरना में उठाई गई मांगें लोकहित और जनहित से जुड़ी हैं। इन मांगों पर जमुआ प्रखंड के संबंधित पदाधिकारियों को गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों का समाधान समय पर होना जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। जनहित से जुड़े मामलों में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.