Gridih News: 13 सूत्री मांगों को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी
गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धनवार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व सूरज कुमार यादव कर रहे हैं। समिति की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, राशन समेत आम लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कुल 13 सूत्री मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गई हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को ठोस पहल करनी चाहिए। धरने के सातवें दिन छात्र नेता मनोज यादव भी धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने धरनारत लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि समिति की मांगें सीधे तौर पर आम जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.