Gridih News: 13 करोड़ की लागत से लगी स्ट्रीट लाइट 6 माह से बंद
गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर बाजार में पुराने जीटी रोड पर करोड़ों की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट पिछले 6 महीनों से बंद है। इसे लेकर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बगोदर के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने उपायुक्त गिरिडीह को आवेदन देकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को पुनः चालू कराने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि ग्राम महोरी बाईपास से ग्राम बगोदरडीह बाईपास तक लगभग 3 किलोमीटर में करीब 13 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाकर बगोदर बाजार का सौंदर्यीकरण किया गया था। यह कार्य लगभग 2 वर्ष पूर्व संपन्न हुआ था। शुरुआती एक वर्ष तक लाइट ठीक-ठाक जली, लेकिन धीरे-धीरे बल्ब फ्यूज होने लगे और वर्तमान में 6 महीनों से पूरी तरह बंद है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दुर्गा पूजा से पहले लाइट और विसर्जन मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश रखरखाव नहीं होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.