Gridih News: 12 साल से फरार वारंटी को भेजा गया जेल
गिरडीह, नवम्बर 29 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। 12 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी बिरेंद्र महतो थाना क्षेत्र के बदवारा पंचायत स्थित हाथबोर गांव का रहनेवाला है। पुलिस के अनुसार बिरेंद्र महतो के विरुद्ध 2014 में केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। वारंट निर्गत होने के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया। शनिवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.