Gridih News: 12 नवंबर से देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' आंदोलन को दिया समर्थन
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: जमुआ। ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन ने 12 नवंबर से प्रस्तावित देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' आंदोलन का समर्थन किया है। इस संबंध में यूनियन की ओर से शनिवार को जमुआ थाना एवं घोड़थंबा ओपी में लिखित सूचना देकर आंदोलन की पूर्व जानकारी दी गई है। यूनियन ने झारखंड में आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने की बात कही है। यूनियन का कहना है कि चालक दिन-रात मेहनत कर परिवहन व्यवस्था और देश की अर्थव्यवस्था को गति देते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा, सामाजिक कल्याण और सम्मान से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हुआ है। इसी को लेकर चालक लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगें उठा रहे हैं।यूनियन की प्रमुख मांगों में चालकों के लिए प्रभावी सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय चालक आयोग एवं ड्राइवर हेल्पलाइन बोर्ड का गठन, साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.