गिरडीह, नवम्बर 10 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमीन संबंधी कानूनों की जानकारी के अभाव में बढ़ते विवाद और मुकदमेबाजी को रोकने की पहल के तहत लेखक सलेन्द्र कुमार वर्मा ने 'लैंड मैनुअल ऑफ झारखंड' नामक पुस्तक लिखी है। पुस्तक का विमोचन बुधवार को गिरिडीह के सिहोडीह स्थित कुशवाहा भवन में होगा। इसकी जानकारी लेखक सलेन्द्र कुमार वर्मा ने मंगलवार को रेम्बा में में दी। उन्होंने बताया कि पुस्तक को तैयार करने में चार वर्षों का अथक प्रयास लगा है। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के आम नागरिकों को जमीन से जुड़े कानूनों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी कानूनों की अनभिज्ञता के कारण छोटी-छोटी बातों पर विवाद उत्पन्न होते हैं और लोग अनावश्यक मुकदमेबाजी में उलझ जाते हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: छोटानागपुर काश...