Gridih News: 'जुझारु आंदोलनकारियों में से एक थे धनेश्वर मंडल'
गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव स्थित धनेश्वर मंडल के समाधि स्थल परिसर में गुरुवार को धनेश्वर मंडल स्मारक समिति और झामुमो प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड आंदोलनकारी स्व. धनेश्वर मंडल की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित थे। मंत्री के आने पर स्मारक समिति के अध्यक्ष हाजी उस्मान ने उनका स्वागत किया। पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम धनेश्वर मंडल की पत्नी रोहिनी देवी, बहू संजू देवी, बेटी अनिता देवी, पुत्र दिलीप मंडल, राजेन्द्र मंडल, बहनोई सहदेव मंडल सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों ने धनेश्वर मंडल की प्रतिमा की पूजा अर्चना की और पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात झामुमो कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.