गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को न्यू पुलिस केंद्र के शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की पावन स्मृति में उन्हें नमन करते हुए सलामी दी गई। ​कार्यक्रम में एसपी डॉ बिमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार समेत जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र (रीथ) अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ​इस अवसर पर एसपी ने गिरिडीह जिला बल के शहीद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी ...