गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। जिले भर में चलनेवाले लाइन होटल और रेस्टोरेंट्स में आबकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रखंड के होटल और रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब परोसी जा रही है। विभाग के अधिकारी त्योहारों में छोटे होटलों में छापेमारी कर अपना कोरम पूरा कर वरीय अधिकारी को सूचित कर देते हैं। विभाग के अधिकारी को प्रखंड के सभी होटलों के बारे में जानकारी है। वे वैसे होटलों में छापेमारी करते हैं जहां नाम मात्र में शराब मिली या मिली ही नहीं। महेश वर्मा ने बताया कि इन होटलों की मिलीभगत आबकारी विभाग के अधिकारी से होता है तभी तो होटल और रेस्टोरेंट संचालक इतने बेखौफ होकर आबकारी विभाग और पुलिस की नाक के नीचे रोजाना खुलेआम शराब परोस रहे हैं।

किसी प्रखंड में नहीं है बीयर बार का लाइसेंस आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रवि...