गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधिॆ। हरिला मोड़ स्थित सुशीला इमरजेंसी हॉस्पिटल में गड़बड़ियों की जांच पूरी हुए 10 दिन से अधिक बीत गए, लेकिन अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो सकी है। विभाग के दो बड़े पदाधिकारियों के परस्पर विरोधी बयान से स्वास्थ्य महकमे की कार्यशैली कठघरे में है। बता दें कि हरिला मोड़ में संचालित सुशीला इमरजेंसी हॉस्पिटल में अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम गठित की थी। ड्रग इंस्पेक्टर के औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर होने और अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया था। डॉ. आशीष शेखर झा के नेतृत्व में गठित टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की थी। बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सामर्थ सिन्हा का कहना है कि...