गिरडीह, नवम्बर 7 -- प्राथमिकी और आरोप Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ में युवक मो. हैदर अली की कथित हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है। मृतक के भाई मो. परवेज अंसारी के लिखित आवेदन पर धनवार थाना कांड संख्या 287/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में मदरसा सह मदीना ट्रैवल्स के संचालक मौलाना इलियास अंसारी, उसके भाई सनाउल्लाह अंसारी समेत आठ नामजद और सात अज्ञात लोगों पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। वहीं, घटना के बाद से ही खोरीमहुआ में ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों महिला-पुरुषों ने करीब 12 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के भाई परवेज अंसारी ने 5 नवंबर को धनवार थाना प्रभारी को ल...