Gridih News: हैदर अली हत्याकांड : गिरफ्तारी नहीं होने पर फिर भड़का आक्रोश
गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ में मो. हैदर अली की कथित हत्या के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का आक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। प्रशासन की ओर से गिरफ्तारी के लिए दी गई समय-सीमा समाप्त होने के बाद शनिवार को एक बार फिर आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और खोरीमहुआ चौक को जाम कर दिया। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ जाम खबर लिखे जाने तक जारी था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि प्राथमिकी में नामजद सभी आरोपितों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग भी उठाई गई। घटना में अपने परिजन को खो चुके परिवार का दर्द और न्याय की आस अब आंदोलन का रूप लेती जा रही है। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.