गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: हीरोडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद स्थित इरफान अंसारी के पोल्ट्री फार्म में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पोल्ट्री फार्म के संचालक ने बैटरी, इनवर्टर, फ्रिज समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान के साथ नगदी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि घटना में शामिल दूसरा संदिग्ध पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: बंद बीएसएनएल टावर में चोरी का प्रयास, बाइक छोड़ भागे चोर हालांकि मौके पर उसकी बाइक छूट गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में हीरोड...