गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात बांगराकला में शौच के लिए घर से बाहर निकले दो सगे भाइयों को हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी के हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान बांगराकला गांव निवासी बुधन यादव और महादेव यादव के रूप में हुई है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, दोनों भाई करीब रात दो बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बारिश के कारण गांव में बिजली नहीं थी। अंधेरे के कारण दोनों भाइयों को पास मौजूद हाथी दिखाई नहीं दिया और अचानक हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बिरनी सामुदायिक स्वास...