Gridih News: हाथी के हमले में महिला का पैर टूटा
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड के जमडार पंचायत अंतर्गत तारापुर गांव में जंगली हाथी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान 45 वर्षीय सारो देवी, पति स्व. जागो मुर्मू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हाथी के हमले में महिला का एक पैर टूट गया है, जबकि हाथ में भी गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वन विभाग के फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाथी के कुचलने से महिला का पैर टूट गया है और हाथ में भी चोट लगी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए तथा रात के समय बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकले। साथ ही हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.