गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के तारापुर गांव में जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला सरो देवी पति स्व. जागो मुर्मू की मौत गुरुवार को धनबाद में इलाज के दौरान हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि 11 जुलाई की रात जंगली हाथियों के हमले में सरो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजनों ने उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गावां पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें धनबाद भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार सरो देवी के पति जागो मुर्मू का भी करीब दो-तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है। अब उनके पुत्र चारो मुर्मू के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। घटना के बा...