Gridih News: हाथी के हमले में घायल ने तोड़ा दम
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंगराकला निवासी बुधन महतो एवं उनके भाई महादेव महतो पिछले दिनों हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना में बुधन महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को धनबाद में इलाज के दौरान महादेव महतो ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वन विभाग की ओर से मृतक के आश्रितों को तत्काल 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। शेष मुआवजा 9 लाख 50 हजार की राशि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार दी जाएगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, महामंत्री सुभाष दास, महेंद्र मोदी, श्याम सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.