Gridih News: हाथियों ने बगोदर-विष्णुगढ़ सीमा पर मचाया उत्पात, एक व्यक्ति की मौत
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर इलाके में एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया है। इसे बगोदर-विष्णुगढ़ सीमा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। झुंड में करीब दर्जन भर हाथी और उनके बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात बगोदर-विष्णुगढ़ सीमा के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बारा गांव में हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान बारा निवासी भुवनेश्वर महतो के रूप में हुई है। हाथियों ने उसे घर से थोड़ी दूरी पर ही कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का झुंड रात में ही बगोदर थाना क्षेत्र के बुढ़ाचांच जंगल होते हुए अटका अंतर्गत यमुनानगर पहुंच गया। यमुनानगर में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने रामजी मंडल के घर की चहारदीवारी ध्वस्त कर दी। इसके अलावा अरुण मेहता के खेत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.