Gridih News: हाथियों के हमले से महिला गंभीर, धनबाद रेफर
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कपिलो पंचायत अंतर्गत रजमनिया गांव में गुरुवार सुबह हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान आशा देवी, पति मुन्नालाल साव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आशा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को हाथियों का झुंड अचानक गांव के समीप पहुंच गया। इसी दौरान आशा देवी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बिरनी प्रमुख रामू बैठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल महिला का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.