Gridih News: हाथियों का झुंड तीन दिनों से पीरटांड़ में मचा रहा उत्पात
गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। वयस्क व शावक मिलाकर लगभग 32 हाथियों का झुंड तीन दिनों से लगातार पीरटांड़ क्षेत्र में तांडव मचा रहा है। तीन दिन में सिमरकोढ़ी पंचायत से लेकर कुम्हरलालो तक हाथियों ने कई घरों व चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया है।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल पीरटांड़ में हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में हाथियों के आने से वन विभाग सतर्क है। विभाग द्वारा ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बताया जाता है कि हाथियों के झुंड ने पीरटांड प्रखण्ड अंतर्गत सिमरकोढ़ी से लेकर नावाडीह कुम्हरलालो तक कई घरों व चाहरदीवारी को ध्वस्त कर दिया है तथा खेतों में लगी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.