Gridih News: हाट की जमीन पर अतिक्रमण, सड़क किनारे लग रहा बाजार
गिरडीह, अगस्त 27 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां में बुधवार को लगनेवाला साप्ताहिक हाट इन दिनों सड़क किनारे लगने के कारण परेशानी का सबब बन गया है। हाट के लिए निर्धारित जमीन पर अतिक्रमण होने के कारण दुकानदारों को सड़क के दोनों ओर दुकानें लगानी पड़ती हैं। इससे बाजार के दिन सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर दुकानें लगने से आवागमन के लिए काफी कम जगह बचती है। ऐसे में एक वाहन के सड़क में प्रवेश करते ही दूसरे वाहन के आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है और कई बार घंटों तक जाम लगा रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। गावां के इस हाट में स्थानीय लोगों के अलावा सतगावां प्रखंड और मिर्जागंज क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में दुकानदार पहुंचते हैं। वहीं आसपास के गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.