गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के फुरसोडीह गांव में शनिवार देर रात हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीया रेखा देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच फुरसोडीह गांव के कुछ घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट इतना तेज था कि पंखा, कूलर, टीवी, एलसीडी, फ्रिज सहित हजारों रुपये के बिजली उपकरण धड़ाधड़ जल गए। इसी दौरान मोहन सिंह की पत्नी रेखा देवी सिलिंग पंखा का स्विच ऑफ करने गई तो करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हाई ...