Gridih News: हाईमास्ट लाइट जल्द होगी दुरुस्त: विनय संथालिया
गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के बड़ा चौक पर करीब 10 वर्षों से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट को नगर पंचायत जल्द दुरुस्त कराएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब रविंद्र राय विधायक थे, उस समय बड़ा चौक पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ही यह खराब हो गयी। लंबी अवधि तक खराब रहने के कारण रात में लोगों को परेशानी होती है। अब नगर पंचायत के फंड से इसका निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है।
विकास कार्यों की योजना अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क, बड़ा चौक की हाईमास्ट लाइट और थाना के सामने टूटी नाली का निर्माण भी नगर पंचायत की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.