गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: गिरिडीह। सर्राफा संघ गिरिडीह का वार्षिक सम्मेलन गुरुवार को रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने की। संघ के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने पर अध्यक्ष राहुल बर्मन का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सचिव राजन बर्णवाल ने संघ द्वारा एक वर्ष में किए गए सामाजिक और सुरक्षात्मक कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इसके अनुसार 23 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को गिरिडीह में सभी सर्राफा प्रतिष्ठान और कारोबार बंद रहेंगे। इससे पूर्व संघ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर संघ के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में फल और पौष्टिक आहार का वितरण किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: कला संगम की सारेगामा गीत-संगीत प्रतियोगिता 12-13 सितंबर को कार्यक्रम को सफल बन...