Gridih News: हरिहरधाम में पांच सालों से सेवा दे रहे दिव्यांग नीतीश
गिरडीह, अगस्त 30 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। कहावत है कि सेवा के लिए शब्दों की नहीं, समर्पण की जरूरत होती है। इसे सच कर दिखाया है बगोदर बाजार निवासी दिव्यांग युवक नीतीश कुमार उर्फ गोपू ने। जन्म से मूक-बधिर होने के बावजूद नीतीश पिछले 5 वर्षों से बगोदर के विशालकाय हरिहर धाम शिव मंदिर में सावन महीने की सोमवारी और सावन पूर्णिमा में नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने का काम करता आ रहा है। सावन पूर्णिमा के अलावा शादी-ब्याह, लग्न, महाशिवरात्रि व हर सामाजिक और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में इनकी भूमिका सबसे आगे रहती है। इस सावन पूर्णिमा पर भी जब हरिहर धाम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, तो नीतीश पूरे दिन भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुविधा पहुंचाने में जुटे रहे। उनकी इसी सेवा भावना को सम्मान देते हुए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.