गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: बगोदर। राजधानी रांची से उप राजधानी दुमका को जोड़नेवाली सड़क बगोदर प्रखंड के प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम के पास जर्जर हो गई है। भारी बारिश के कारण सड़क से पिच उखड़ गया है और जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क की बदहाली के कारण चारपहिया वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं, वहीं बाइक सवारों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा है, जिस दिन हरिहरधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। सड़क खराब होने से उस दिन श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंदिर गेट के पास भीड़ के कारण जाम और हादसे की संभावना भी बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जैनामोड़-फुसरो पथ के गड्ढों की मरम्मत कर यातायात योग्य बनाया गया इस संबंध में उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष ...