गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मोदी बरनवाल महिला विकास संघ, गिरिडीह की ओर से सिहोडीह स्थित कविता बैंक्वेट हॉल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने महाराजा अहिबरण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने मनाया सावन महोत्सवमहिलाओं की तैयारियाँ श्रावण मास के अनुरूप महिलाएं हरे रंग की साड़ी, हरी चूड़ियों और हरे परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। आयोजन स्थल पर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्रावण की हरियाली उतर आई हो। महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।भोजन एवं उपहार कार्यक्रम में स्वादिष्ट ...