गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ में झारखंडधाम व झारो बाबा की तरह नवडीहा स्थिति बाबा महादेव शिवलिंग के प्रति भी भक्तों की अपार श्रद्धा है। बताते चलें कि स्वयंभू अवतरित उक्त शिवलिंग बड़ा ही चमत्कारी व भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला माना जाता है। सबकी मनोकामनाएं पूरी करने के कारण ही उक्त मंदिर में अवस्थित महादेव को सर्वेश्वर नाथ महादेव के नाम से जाना जाता है। मंदिर की महत्ता को देखते हुए वर्ष 2023 में ही जिला पर्यटन संवर्धन परिषद द्वारा इसको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। वर्तमान में अभी हर रोज सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा बाबा पर जलार्पण किया जा रहा है।

गोदावरी से नवडीहा तक कांवड़ यात्रा शुरू बताते चलें कि मंदिर के आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं द्वारा बाबा में अद्भुत श...