Gridih News: हमारे शिवालय: आज से 65 फीट ऊंचा हरिहरधाम मंदिर में खूब जुटेंगे शिव भक्त
गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: बगोदर। रांची-दुमका मेन रोड पर बगोदर मुख्यालय से महज 2 किमी की दूरी पर स्थित है भारत का अनोखा शिव मंदिर हरिहरधाम। पवित्र सावन महीने में यहां शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है। 65 फीट ऊंचा ये मंदिर दूर से ही शिव लिंगाकार नजर आता है और श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है। इस मंदिर की कहानी भी उतनी ही अनोखी है जितनी इसकी बनावट। पश्चिम बंगाल निवासी बाबा अमरनाथ मुखोपाध्याय पेशे से जज थे और काफी विद्वान माने जाते थे। संसारिक मोह-माया त्याग कर चारों धाम की पदयात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान बगोदर का यह स्थान उन्हें भा गया। लोगों के सहयोग से उन्होंने 1988 में यहां मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराई। बताया जाता है कि मंदिर के संस्थापक अमरनाथ मुखोपाध्याय ने 1991 में प्राण त्याग दिए थे। आज उनकी छोड़ी हुई आस्था लाखों भक्तों को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.