गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। इसरी बाजार के हनुमान नगर में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना रविवार की रात की गई। भक्तजनों की उपस्थिति में पूजा प्रारंभ की गई जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग इस पूजन में शामिल हुए। पूजन के आयोजन में गोविन्द बरनवाल, मनोज पासवान, सुरेश चौरसिया, अशोक कुमार, नवीन बरनवाल, दिलीप कुमार, विनय बरनवाल, शशि स्वर्णकार, देवेश कुमार देव समेत पूरे कालोनी के लोग सहयोग प्रदान किया। पूजन के बाद बंगाली कलाकारों ने भजन-कीर्तन का कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं आए भक्तजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। हनुमान नगर निवासी शिक्षक देवेश कुमार देव ने बताया कि फूल व्यवसायी गोविन्द वर्णवाल के स्वर्गवासी पिता अपने पैतृक गांव रोशनाटुंडा से पूजा करते आ रहे हैं। 2000 ई के बाद इसरी बाजार में पूजा का आयोजन किया जाने लगा।...