Gridih News: हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने दी चेतावनी
गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के मायाराम टोला निवासी लक्ष्मण दास के 11 वर्षीय पुत्र आयुष की हत्या के छह माह बीत जाने के बावजूद अब तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है। हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध मृतक के पिता लक्ष्मण दास ने अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन प्रेषित कर 10 दिनों के भीतर कांड का उद्भेदन करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि फरवरी माह में उनके पुत्र आयुष की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। उस समय पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए श्वान दस्ते (ट्रैकर डॉग) की भी मदद ली थी। जांच में क्या तथ्य सामने आए, इसकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं दी गई और न ही अब तक किसी की गिरफ्तारी हुई है। कार्रवाई न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.