गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी पुलिस ने ससारखो के बासुदेव मंडल हत्याकांड में शामिल तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में बसगोहरा निवासी रामचंद्र मंडल, सन्तोष मंडल और महेंद्र मंडल शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को रांची से गिरफ्तार करने में सफल रही। ये घटना के बाद से फरार चल रहे थे। इन आरोपियों के विरुद्ध 18 सितंबर को पुलिस ने न्यायालय से निर्गत इश्तिहार का तामिला कराया था। पुलिस ने अभियुक्तों के घर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी इश्तिहार चिपकाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस के अनुसार, कांड संख्या 65/26 के तहत 23 जून 2026 को दर्ज किया गया था। मामले के प्राथमिकी अभियुक्त बसगोहरा गांव निवासी चिंतामनी मंडल के ...